शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन कुमार के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे कई राजनेता

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय के शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार का आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रतनपुर स्थित एक निजी स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि श्रृषि कुमार की शहादत पर बेगूसराय ही नहीं पूरे देश को गर्व है उनके परिजनों ने एक मांग पत्र दिया है जिस पर सरकार पूरा करने का प्रयास करेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार ने कंगना राणावत को पदम श्री अवार्ड देकर भूल की है उनका अवार्ड अविलंब वापसी हो। कंगना राणावत ने 1947 मिली आजादी को भीख में मिली आजादी बताया और 2014 में असली आजादी की बात कही थी जिसके बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर है। उपेंन्द कुशवाहा ने राशिद अल्वी और सलमान खुर्शीद के हिन्दूत्व को लेकर बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि आज लोग वोट के लिए कोई हिंदू कोई मुसलमान की बात करते हैं जबकि राजनीति विकास की बात का होनी चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण सिंह, सीपीआई के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे।

बाईट- उपेंद्र कुशवाहा, अध्यक्ष संसदीय बोर्ड जदयू

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें