बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला घटनास्थल पर युवक की मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि आज सुबह जेल गेट के पास एक युवक एनएच 31 क्रॉस कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है । युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवारा गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है । मृतक युवक के संबंध में चर्चा है कि जेल में किसी से मुलाकात करने आया होगा था

Join us on:

Leave a Comment