दो लाख लूट के रुपये एवं 2500 नेपाली रूपया के साथ बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज स्थित पंड़ई चौक के पास बीते दिन बुधवार की देर संध्या कपड़ा व्यवसायी प्रकाश शाह से अपराधियों द्वारा लूटे गये दो लाख भारतीय रुपया एवं 2500 नेपाली रूपया को पुलिस ने रिकवर कर लिया है, इसके साथ पुलिस ने लूटकांड़ में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार भी कर ली है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को पश्चिम चम्पारण पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार बर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है। आगे बताया है कि घटना के दिन अपराधियों ने छड़ से हमलाकर कपड़ा व्यवसायी प्रकाश शाह से पंड़ई चौक से पश्चिम दिशा में दो सौ गज की दुरी पर लूटकांड़ किया था। उन्होंने बताया कि अपराधी मौके से फरार हो गये।घटना के बाद कपड़ा व्यवसायी ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी बेतिया ने एक विशेष टीम गठित करके तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने छापेमारी करके 24 घंटा के अंदर लूट की रुपया सहित अपराधियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया है कि अपराधियों की पहचान अगल- अलग थाना क्षेत्र से हैं, जो निम्न व्यक्ति शामिल हैं, जिसमें भास्कर कुमार चौबे पिता रविंद्र चौबे ग्राम- परोरहा थाना साठी, जिला पश्चिमी चंपारण, विनोद कुमार उर्फ मोनू कुमार, पिता रविंद्र राम, ग्राम-महेशपुर, थाना शिकारपुर तथा रितेश कुमार राय, पिता तुलसी राय,ग्राम- महेशपुर, थाना शिकारपुर शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें