:- रागिनी शर्मा की रिपोर्ट!

NTPC बाढ़ से अतिरिक्त क्षमता के साथ उत्पादन शुरू हो गया है, ये खबर बिहार समेत अन्य राज्यों के लिये भी राहत भरी है। बुधवार की रात 12 बजे से NTPC बाढ़ ईकाई ने अतिरिक्त क्षमता प्राप्त कर ली है।
हाल में हुये बिजली संकट के वक़्त भी NTPC बिहार के लिये संकटमोचन साबित हुआ था, NTPC के कारण ही बिहार ब्लैक आउट से बच सका था। जबकी पूरे देश मे बिजली के लिये त्राहिमाम मची हुई थी।
अब बाढ़ NTPC से 401 मेगावाट बिजली बिहार को अधिक मिलने लगेगी। आज मध्य रात्रि से एनटीपीसी से तीसरी इकाई से वाणिज्यिक विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है।पहले की दो यूनिट से बिहार को 1198 मेगावॉट बिजली मिल रहा था।एनटीपीसी में कुल पांच इकाइयों से 3300 मेगावॉट की उत्पादन करने का लक्ष्य है।तीन इकाई से बिहार सरकार को 60%से भी अधिक बिजली आवंटित किया गया है।एनटीपीसी बाढ़ की कुल उत्पादन क्षमता 1320 मेगावॉट से बढ़ कर अब 1980 मेगावॉट हो गई है।इसकी जानकारी एनटीपीसी प्रवक्ता विश्वनाथ चंदन ने दिया है।




