ओरहरा पंचायत में स्थापित हो रहा है, बिहार का पहला नवग्रह मंदिर!

SHARE:

ऒरहरा से लौटकर पंकज कुमार ठाकुर

आचार्य जय नारायण शास्त्री की देखरेख में, 11 विद्वानों के मंत्रोच्चार के साथ होगा, प्रतिमा स्थापित!

बिहार के बांका जिला के ओर हारा गांव में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया. जहां मंदिर परिसर से 501 महिलाओं ने अपने माथे पर कलश लेकर चांद सरोवर से जल भर कर पुनः मंदिर में लाकर स्थापित किया. जबकि कल यानी शनिवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हैं! तो शुक्रवार से ही मेले का आयोजन शुरू हो गया है, जबकि पूरा प्रखंड भक्तिमय माहौल में रंग चुका है , तो पूरी युवाओं की फौज इस गांव में उतर पड़ी है. वहीं अंतिम दिन 14 तारीख को रविवार को नवग्रह के मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया जाएगा! जिसको लेकर कई जगह से विद्वानों की टोली भी पहुंची है, जिनके रहने खाने का भी खास व्यवस्था की गई है पूजा समिति द्वारा वही आयोजण समिति के प्रमोद मिश्रा ने बताया कि यह बिहार का पहला नवाग्रह मंदिर है और फिलहाल प्रचार प्रसार से अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 5 दर्जन गांव से लोग यहां दस्तक देंगे, तो इसके लिए पूजा समिति ने पूरी तैयारी भी कर ली है, जबकि आयोजन समिति में शामिल धर्मेंद्र मिश्रा विनोद मिश्रा मंटू ठाकुर शंकर ठाकुर निरंजन ठाकुर गौतम ठाकुर राहुल मिश्रा सुमित ने बताया कि आयोजन समिति के वालंटियर भी जगह-जगह मौजूद रहेंगे, फिलवक्त पूरा प्रखंड भक्ति के समुंदर में हिचकोले मारने को बेताब है! तो लोग बाग़ भक्ति रस में डूब कर सराबोर हो रहे हैं!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें