प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय के शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन के परिजनों से राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने मुलाकात कर सांत्वना दिया। गुरुवार की रात राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा शहर के मीरगंज मोहल्ले स्थित शहीद के घर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राकेश सिन्हा ने कहा कि कम उम्र में ऋषि रंजन ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। राकेश सिन्हा ने कहा कि सेना में जो लोग भर्ती होते हैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी जो लोग मानवाधिकार के नाम पर आतंकवाद को पनपने देते समर्थन करते हैं वैसी ताकतों को जड़ मूल से खत्म करना होगा। इसके लिए जो भी कदम उठाना पड़े उठाना चाहिए चाहे वह सरकारी तोर पर हो वैधानिक या कानूनन हो वह सब कार्रवाई करनी चाहिए। राकेश सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी शहादत को उपेक्षा नहीं करते हैं वह भी राज्य सभा के सांसद हैं उनके परिजनों के लिए और शहादत को याद रखने के लिए जो भी बन सकेगा वह करेंगे चाहे इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करना हो या सेना के अधिकारियों से, फिलहाल एक गेट बनाने की बात सामने आई है इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। बताते चलें कि 30 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में लैंडमाइन ब्लास्ट बेगुसराय के मीरगंज निवासी 23 वर्षीय लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन कुमार शहीद हो गए थे।
बाईट- राकेश सिन्हा, राज्य सभा सांसद




