बच्ची की हत्या से नाराज सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बच्ची की हत्या से नाराज सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध किया। दरअसल बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची 8 नवंबर को लापता हुई और फिर 9 नवंबर को उसका शव गांव के बाहर एक झाड़ी से बरामद किया गया। इस निर्मम हत्या के विरोध में पंचायत के सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज किया । कैंडल मार्च नेतृत्व पंचायत के निवर्तमान मुखिया सुमन्त कुमार ने किया । कैंडल मार्च में सभी राजनीतिक दल के प्रमुख कार्यकर्ता, समाजसेवी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । कैंडल मार्च मृतका के आवास परिसर से प्रारंभ कर झरिया चौक, दरगहपुर, गोधना समेत समूचे गांव का भ्रमण करते हुए दरगहपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंच समाप्त हो गया । समापन स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । कैंडल मार्च में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने अभी तक निष्क्रिय बनी हुई है। कैंडल मार्च के माध्यम से स्थानीय प्रशासन , जिला प्रशासन समेत राज्य सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि अगर प्रशासन अभिलंब हत्या में शामिल अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार नहीं करती है तो हम ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें