पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर  जीविका कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर आज जीविका कर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया। अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर हजारों की संख्या में जीविका कर्मी सड़क पर उतरे और जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए कर्मियों को जदयू कार्यालय से हटाकर मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि करीब 7000 जीविका कर्मी इस प्रदर्शन में शामिल थे। इनकी मुख्य मांगें हैं—
राज्यकर्मी का दर्जा और मानदेय में बढ़ोतरी।
जीविका कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें न तो राज्यकर्मी का दर्जा मिला और न ही सम्मानजनक मानदेय।
कर्मियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को ज़मीन पर उतारने का काम वही करते हैं—चाहे वह कृषि विभाग, वन विभाग या फिर सर्वे से जुड़े कार्य हों। इसके बावजूद उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
इन्हीं मांगों को लेकर आज जीविका कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद रहे

Join us on: