रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर – हरपुर थाना क्षेत्र के चंदुकी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बालक रितेश की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक रितेश चंदुकी गांव निवासी नीतीश यादव का पुत्र था। यह हादसा घर के सामने बने गड्ढे में गिर जाने के कारण हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेलते समय रितेश अचानक घर के आगे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। घटना के वक्त परिजनों की नजर उस पर नहीं पड़ सकी। कुछ देर बाद जब स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मदन पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया!
बताया कि चापानल के लिए पन सोखा बनाया गया था ।जिसमे दुब कर रितेश की मौत हुई है ।मृतक के पिता मजदूरी करके घर चलते मृतक दो भाई में छोटा था ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। हरपुर थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना पर तारापुर थाना पुलिस को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है तथा आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, तारापुर थाना की अपर थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक की मां रानी देवी, दादी देवकी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।
बाइट- विद्यानंद यादव मृतक के दादा




