संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने VB–G RAM G बिल को ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक विधेयक बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल महात्मा गांधी की रामराज्य की भावना के अनुरूप हर गरीब को रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता देने के उद्देश्य से लाया गया है।
आलोक रंजन ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और श्रमिक परिवारों को प्रति वर्ष 125 दिन का वेतनयुक्त रोजगार दिया जाएगा, जबकि वन क्षेत्रों में कार्यरत अनुसूचित जनजाति के श्रमिकों को अतिरिक्त रोजगार का भी प्रावधान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना पूरी तरह वित्तीय रूप से समर्थित है और पारदर्शिता के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह विधेयक ग्रामीण आजीविका को मजबूत करेगा और विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




