भाजपा नेता के भाई की हत्या के बाद शोकसंतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे संजय सरावगी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

दोषी कोई हों, बख्शे नहीं जाएंगे : संजय सरावगी

पटना, 8 जनवरी। समस्तीपुर के खानपुर निवासी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक सहनी के भाई और पंचायत अध्यक्ष रूपक सहनी की गत 24 दिसंबर को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शोक संतप्त परिजनों से मिलने उनके ताजपुर, समस्तीपुर आवास पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वर्गीय रूपक सहनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में इस परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट की एवं उन्हें ढाढ़स बंधाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए खानपुर थानाध्यक्ष को निलंबित किया है। घटना में संलिप्त कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, शेष की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को भरोसा देते हुए कहा कि घटना के दोषी कोई भी हों, किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें पुलिस प्रशासन ढूंढकर निकालेगी और उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: