रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी : पुलिस अधीक्षक, मधुबनी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु लंबित कांडों के त्वरित निपटारे, फरार अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी और रात्रि गश्त को सघन बनाने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान, यातायात व्यवस्था में सुधार और आम जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान करने पर जोर दिया गया, ताकि जिले में शांति और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही एस पी ने कहां है कि जिले में भुमाफियाओ की अब खैर नही।ऐसे सभी लोग भेजें जाएंगे जेल। उनके द्वारा गलत कब्जा किए गए जमीन सहित ऐसे सभी संम्पति को जब्त किया जाएगा जिसे गलत रुप से उपयोग किया जा रहा है।




