पटना-पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना के गौरी चक थाना में चलाए गए अभियान में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में सन्नी कुमार, कृष्णा और सचिन शामिल हैं।

सिटी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने गौरी चक थाना में छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि साहिल कुमार नाम का एक व्यक्ति, जिसका वीडियो वायरल हुआ था, फरार है। उसके पास से दो देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

एसपी ईस्ट ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: