पटना सिविल कोर्ट को बम की धमकी के बाद कराया गया खाली, गहन जाँच के बाद नतीजा सिफर!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी के मामले में एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने बयान जारी किया है।

परिचय कुमारउनका कहना है कि एक ईमेल मिला था, जिसके बाद कोर्ट की जांच की गई और परिसर को खाली कराया गया। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मेल की जांच जारी है।

एसपी ईस्ट ने बताया कि ईमेल में कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कोर्ट की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है और पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। एसपी ईस्ट ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस की जांच में सहयोग करें।

इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Join us on: