बेतिया-पत्नी की सूचना पर पुलिस का छापा, देसी कट्टा के साथ पति गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार

बेतिया से खबर है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महना गनी गांव में पत्नी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान स्वर्गीय शंकर पासवान के पुत्र रमेश पासवान के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी की देर रात करीब 10 बजे रमेश पासवान अपने घर में पत्नी सुनीता देवी के साथ मारपीट कर रहा था। घरेलू हिंसा से परेशान होकर सुनीता देवी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सुनीता देवी ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि रमेश पासवान ने घर के बिस्तर के नीचे एक पिस्टल छिपाकर रखी है।
पुलिस ने तत्काल घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बिस्तर के नीचे से गोल्डन रंग का एक देसी कट्टा बरामद किया गया। हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने रमेश पासवान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि डायल 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीएसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 8 जनवरी को करीब 2 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे कोई आपराधिक मंशा तो नहीं

Join us on: