मधुबनी जिला कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप,खाली करवा कर की गई जांच!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी सिविल कोर्ट में बम होने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरा कोर्ट परिसर को बिना देर किए खाली कराया गया। पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस द्वारा अपने सुरक्ष घेरे मे ले रखा है। कोर्ट के बाहर पुलिस, सुरक्षाकर्मी और अग्निशमन दस्ता तैनात किया गया हैं।
डॉग स्क्वायड टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, सदर एसडीओ सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद है। जिला जज सुरक्षा एजेंसियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और पल पल की जानकारी ले रहे हैं।
फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Join us on: