उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

बगहा के विभिन्न घाटो पर सूर्योदय अर्घ्य देने के लिए जमा हुए हजारों श्रद्धालु

बगहा (नगर संवाददाता) पूरे बगहा अनुमंडल में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा गुरुवार को समाप्त हो गई। बगहा के नारायणपुर घाट, गोलाघाट गोड़ियापट्टी घाट, रामधाम मंदिर घाट, दीनदयाल नगर घाट, रतन माला घाट, समेत अन्य जगहों पर नदी के घाटों पर चार दिवसीय छठ पूजा के अंतिम दिन श्रद्धालओं ने सूर्य की पूजा करके व्रत का पारण किया। छठ पूजा घाट पर एक कोविड टीकाकरण शिविर शुरू किया है। बगहा एसडीएम दीपक मिश्रा ने बताया कि शिविर उन लोगों के लिए लगाया गया है जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लगवाया है और या फिर जिन लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी है। वहीं प्रशासन की तरफ से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस दौरान तमाम घाटों पर बाट जे पूछेला बटोहिया, ई दल कहवां जाए, तूं आन्हर रे बटोहिया ई दल सूरज बाबा के जाए…, कोपि-कोपि बोलेली छठ माता सुनुए सेवक लोग…ले ले अईह हो भईया गेहूं के मोटरिया…,उग हो सुरूज देव…, कांचे ही बांसा के बहंगिया बहंगी लचकत जाए…, एवं केरवा पे फरेला घवध से ओ पे सुगा मंडराय…, जैसे गीतों की गूंज रही।

Join us on:

Leave a Comment