जिला प्रशासन खगड़िया एवं खादी ग्रामोद्योग के संयुक्त प्रयास से जिले के चर्मकारों को मिली एक नई उड़ान।

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया

उप विकास आयुक्त, खगड़िया श्री अभिषेक पलासिया, जिला प्रशासन खगड़िया के विभागों के समन्वय से खगड़िया जिला के 20 चर्मकारों को खादी और ग्रामोद्योग आयोग, राज्य कार्यालय पटना सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बिहटा पटना में अवस्थित फ़ुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) , वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार में 25 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ दिनांक 6 जनवरी। 2026 से किया गया है। उप विकाश आयुक्त अभिषेक पलासिया ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग आयोग के ग्रामोद्योग विकाश योजना के लेदर एवं प्लास्टिक उद्योग योजना के अंतर्गत लेदर जूता चप्पल निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गोगरी, चौथम, खगड़िया प्रखंड के 20 चर्मकारों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के समाप्ति के बाद योजनांतर्गत एक एक लेदर सिलाई मशीन एवं पादुका निर्माण से संबंधित अन्य मशीन एवं toolkit निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। उप विकाश आयुक्त ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के इस पहल की सराहना करते हुए जिले में समाज के सभी वर्गों के जीवन उत्थान एवं सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के पहल की सराहना करते हुए इसे ओर भी बृहत पैमाने पर किए जाने की जरूरत बताया

Join us on: