रिपोर्ट – अमित कुमार!
विभाग द्वारा 104 सहायक अभियंताओं के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार के विभिन्न जिलों से आए अभियंताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया, जो हाल ही में दो माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य अभियंताओं के बीच समन्वय बढ़ाना और विभागीय कार्यप्रणाली से अवगत कराना रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 35 प्रतिशत महिला आरक्षण के निर्णय के अनुरूप बड़ी संख्या में महिला अभियंताओं की भागीदारी देखने को मिली।
हर घर नल–हर घर शुद्ध जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर अभियंताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि अच्छा कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा, जबकि लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद सभी अभियंता कल से अपने कार्यक्षेत्र में योगदान देंगे।
बाईट : बिहार सरकार पीएचडी मंत्री संजय सिंह




