शकील की रिपोर्ट

नरकटियागंज: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. इस दौरान पूरे नरकटियागंज में हजारो की संख्या में छठ व्रतियों ने गुरुवार की सुबह उगते सूर्य की अराधना की. छठ व्रतियों ने देश, समाज और परिवार के सुख-शांति और समृधि की कामना की. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद छठ व्रतियों ने काफी हर्ष उल्लास के साथ छठ पूजा की. इस दौरान छठ के गीतों से पूरा बिहार छठमय हो गया. काफी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.इसके बाद भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया.इस दौरान विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. घाटों और तलाबों पर भी टीमे तैनात की गई थीं. सभी घाटों पर जिला प्रशासन और बिहार पुलिस के जवानों को लगया गया गया था. छठव्रतियों के बीच सादे वेश में महिला अधिकारियों को तैनात किया गया था. जिससे कि शांतिपूर्ण तरीके इस व्रत को सम्पन्न कराया जा सके.




