व्यवसायी के कर्मी से 2 लाख की लूट,पुलिस जांच में जुटी!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

नरकटियागंज के रेडीमेड व्यवसायी से दो लाख की लूट।बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना की अंजाम।घायल व्यवसायी का अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है ईलाज।घटना नरकटियागंज पंडई पुल के पास की है।रेडीमेड व्यवसायी बलजीत सिंह अपना स्टाफ के साथ लहना वसूल कर घर लौट रहा था।पंडई पुल के पास बाइक सवार अपराधियों ने पहले ओवर टेक कर रोका और किसी भारी हथियार से हमला कर व्यवसायी एवं उसके स्टाफ से भरे बैग लूट कर हुए फरार हो गए वहिं व्यवसायिक बलजीत सिंह की स्थिति नाजूक बनी हुई है चिकित्सको ने उपचार कर बेहतर उपचार को लेकर रेफर कर दिया है.व्यवसायी के कर्मी सह चश्मदीद ओमप्रकाश ने बताया कि पंडई चौक से अपराधी पीछा कर रहे थे और एकांत में आकर किसी भाड़ी हथियार से हमला कर घायल कर पैसे से भरा बैग छीनकर फरार हो गए वही इस छीना छपटी में अपराधियों के नम्बर प्लेट व्यवसायिक के हाथ लग गए है पुलिस व्यवसायिक के कर्मी से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल जुटी है

Join us on:

Leave a Comment