रिपोर्ट – सुमित कुमार
मुस्लिम युवक से शादी रचाने वाली युवती ने किया सरेंडर, कोर्ट में बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने महावीर मंदिर में कराया शुद्धिकरण , खुद ही गई थी लड़के के साथ।मुंगेर के सफिया सराय थाना इलाके की रहने वाली युवती ने मुस्लिम लड़के के साथ शादी करने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। लड़के के परिवार के साथ युवती बुर्क़े में सफिया सराय थाना पहुंची। वहीं पुलिस ने युवती से घटना के बारे में पूछताछ के बाद मुंगेर न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहीं युवती ने कोर्ट में दिए बयान में बताया है कि हम अपनी मर्जी से उसे लड़के के साथ गए थे और मुंगेर में कोर्ट मैरेज के बाद दिल्ली के तीस हजारी स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में पूरे हिंदू रीतिरिवाज के साथ मो नियाजुल से शादी की थी। उसने कोर्ट को बताया कि हम अब अपनी मां और परिवार के साथ रहना चाहते हैं इसके बाद कोर्ट ने युवती को उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।
वही युवती की मां ने बताया कि मेरी बेटी मुस्लिम लड़के के साथ चली गई थी और आज वापस आ गई है। हमारी बेटी मेरे पास आ गई यही हमारे लिए बहुत खुशी की बात है इसके लिए हम पुलिस प्रशासन, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद सहित जो भी इसमें हमारी मदद किए हैं उन सब का आभार व्यक्त करती हूं।
युवती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम खुद अपनी मर्जी से उसके साथ गए थे। हम लोगों ने मुंगेर में कोर्ट मैरिज और दिल्ली में हिंदू रीति रिवाज से शादी किया है। मां पिताजी को रोते हुए देखा तो हम लड़के के परिवार वालों के साथ वापस आ गए। मेरे साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुआ है और हम लड़के के रिलेटिव के यहां रह रहे थे। मुझे यहां आकर अच्छा लग रहा है और हम यह अपील करेंगे कि हर लड़की को अपने धर्म में ही शादी करनी चाहिए।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री प्राणनाथ भारत ने बताया कि मुंगेर की एक लड़की मुस्लिम लड़के के साथ चली गई थी जिसके बाद हम लोगों ने लड़की के परिवार वालों के साथ बातचीत किया और लगातार मेहनत के बाद लड़की बरामद हो गई है। अभी हम लोगों के द्वारा बड़ा महावीर मंदिर में लड़की का शुद्धिकरण तथा शंख पानी करवा कर वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ लड़की को पुणे हिंदू धर्म में वापस कराया गया है। हम सभी हिंदू बहनों से अपील करते हैं कि किसी के बहकावे और झूठ आश्वासन में आकर दूसरे धर्म में ना जाएं।




