रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादवउर्वरकों की कोई कमी नहीं है!
पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को रबी मौसम के दौरान समय पर, निर्बाध एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में लगातार छापामारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। रबी मौसम 2025-26 के दौरान उर्वरक वितरण में पाई गई अनियमितताओं के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं। इस अवधि में 37 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, 100 उर्वरक प्राधिकार पत्र रद्द किए गए हैं तथा 132 उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए हैं।
कृषि मंत्री ने बताया कि उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यालय स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर उड़नदस्ता दल द्वारा निरंतर छापामारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर, निर्बाध एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। राज्य में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी जिले में कमी की स्थिति नहीं है।




