वाहन जाँच के दौरान किये गये अभद्रता के कारण एसपी ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आने पर एस पी ने दो पुलिस कर्मी को किया सस्पेंड

मधुबनी में वाहन जांच के दौरान पुलिस की बर्बरता,पुलिस ने बाइक चालक को धक्का देकर ना सिर्फ गिराया बल्कि पैर घुसे से जमकर की पिटाई। वे भी एक जनप्रतिनिधि पूर्व वार्ड पार्षद के साथ किया अमानवीय व्यवहार। घटना नगर थाना क्षेत्र की है।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता और क्रूर चेहरा सामने आया है। आरोप है कि वाहन जांच के नाम पर पुलिसकर्मियों ने पूर्व वार्ड पार्षद राम उदगार को जमकर पीटा जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद राम उदगार अपने निजी कार्य से जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें वाहन जांच के लिए रोका गया वे जब तक वाहन रोकते पुलिस ने धक्का देकर बाइक सहित उन्हें गिरा दिया गया और पुलिस कर्मी उन पर टूट पड़े। जिस से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां से उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया गया। सारी वारदात नगर थानाध्यक्ष पुलिस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई अत्यधिक कठोर और असंवेदनशिल थी। लोगों ने दोशी पुलिकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वही इस मामले में ही सी टी भी फूटेज बायलर होने के बाद एस पी ने इसे गंभीरता से लैते हुए दो पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर पुलिस के दामन को पाक साफ साबित करने के दिशा में प्रयास किया है।

Join us on: