रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
अलौली प्रखंड
जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.01.2026 को अलौली प्रखंड में विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजा-वार शिकायत पंजीकरण काउंटर (Mauja-wise Complaint Registration Counter) के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का पंजीकरण किया गया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।
शिविर के दौरान कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 39 आवेदनों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की राजस्व एवं अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।




