ये एक्शन भूमि सुधार प्रक्रिया नहीं बल्कि भूमाफियाओं से मोटी रकम उगाही का हिस्सा है – राजद!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अरुण कुमार यादव उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा का एक्शन भूमि सुधार प्रक्रिया को लेकर नहीं है, बल्कि भूमाफियाओं से मोटी रकम उगाही का हिस्सा है। यादव ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पूरी तरह भ्रष्ट अधिकारियों, भूमाफियाओं और दलालों के चंगुल में फंसा हुआ है

यादव ने आगे कहा कि सरकार का एक्शन गरीबों पर दिख रहा है, गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जबकि बड़े भूमाफियाओं, शराब माफियाओं और बालू माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का बयानबाजी के जमीन पर काम कुछ नहीं दिखाई देता है।

अरुण यादव ने मांग की है कि सरकार को भूमाफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और गरीबों के हित में काम करना चाहिए।

Join us on: