मां को आज लोगों ने नम आंखों से की विदाई!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

कहीं ढाक की थाप ,कहीं अबीर गुलाल तो कहीं डांडिया नृत्य का खूब प्रदर्शन करते दिखे श्रद्धालु आज मां के विदाई में।शारदीय नवरात्र अपने अंतिम चरण पर है आज मां की नम आंखों से सभी श्रद्धालु विदाई करते दिख रहे हैं मां के विदाई समारोह में सभी श्रद्धालु रंग गुलाल खेलकर मां को नमन कर उनसे प्रार्थना करते हुए दिखे की मां हमारे दुख दरिद्र सबको हर लो और फिर अगले साल आना विसर्जन को लेकर प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त दिखी हर चौक चौराहे पर प्रशासन का पहरा है मूर्तियों की कतार सी लग गई है मुसहरी घाट पर पूरी व्यवस्था विसर्जन को लेकर की गई है उसी बाबत आज का दृश्य पूरे भक्ति में देखा गया सभी मां को नम आंखों से विदाई देते दिखे।भागलपुर में विसर्जन का दौर जारी है इसी के दौरान मोदीनगर दुर्गा मंदिर में विसर्जन के लिए माता को स्थान से उठाया गया उसके बाद महिलाओं के द्वारा जमकर डांडिया खेल कर माँ को अंतिम विदाई दी गई।

Join us on:

Leave a Comment