सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की सख्ती, 2400 बोतल शराब के साथ दस बाइक जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में नेपाल निर्मित देसी शराब की बड़ी खेप पकड़ा गया

जयनगर डीएसपी के निर्देशन में पुलिस की सफल छापेमारी, अवैध शराब कारोबार पर जोरदार चोट

मधुबनी जिले के बासोपट्टी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाल निर्मित देसी शराब जब्त किया है। आज दोपहर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मझौरा और छत्तोंनी गांव के समीप में विशेष पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बासोपट्टी पुलिस ने दस मोटरसाइकिल पर लदी 2400 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब की कुल मात्रा लगभग 720 लीटर बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 78 बोतल अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) भी जब्त की है। जिसकी कुल मात्रा 14.040 लीटर बताई गई है। बता दे कि पुलिस को पूर्व से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मझौरा और छत्तोंनी गांव के रास्ते से बड़ी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब की खेप की आपूर्ति की जा रही है। जिसकी सूचना जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल को दी गई थीं, तत्पश्चात उनके निर्देशन में बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में एसआई विजय कुमार सिंह और तरुण कुमार वर्मा सहित एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने देर रात इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की है। बताते चलें कि पुलिस को देखकर शराब तस्कर बाइक पर लदी हुई शराब को बाइक सहित छोड़कर वहां से मौके का लाभ उठा कर फरार होने में सफल रहा। मौके से सभी दस मोटरसाइकिल पर लोड नेपाल निर्मित शराब को जब्त कर थाने लाया गया। आगे डीएसपी राघव दयाल ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को प्राप्त सूचना के अनुसार नेपाल से भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब की तस्करी होने वाली है, उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, जिस करवाई के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि शराब तस्करी गिरोह का नेटवर्क सीमावर्ती क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी जारी है। इस अभियान के जरिए पुलिस शराब सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जिससे शराब तस्करों में हड़कपं है। पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया कि विधानसभा क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में शराब की तस्करी को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता में है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अवैध शराब की आपूर्ति लंबे समय से कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई है। लेकिन अब हर सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसी भी कीमत पर तस्कर को छोड़ा ना जा सके। साथ ही डीएसपी राघव दयाल ने सीमा क्षेत्र के लोगों से अपील की है, वे पुलिस का सहयोग करें और शराब तस्करी की सूचना तुरंत उपलब्ध कराएं ताकि समाज को इस अवैध कारोबार से मुक्त किया जा सके। तो वहीं, थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि बासोपट्टी पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। आने वाले दिनों में और भी कई स्थानों पर छापेमारी की जाएगी। इस कार्रवाई में पुलिस बल के साथ गोपनीय सूत्रों और सिपाही स्तर के कर्मियों की भी सक्रिय भूमिका रही। बताते चलें कि सीमावर्ती थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में नेपाल निर्मित देसी शराब की बरामदगी से पुलिस की सक्रियता की लोगों ने सराहना की है।

Join us on: