मुंगेर- पत्नी की अर्थी निकलने से पूर्व पति ने भी तोड़ दम , एक साथ निकली दोनों की शवयात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

पत्नी की अर्थी निकलने से पूर्व पति ने भी तोड़ दम , एक साथ निकली दोनों की शवयात्रा।पति पत्नी की एक साथ शव यात्रा देख लोग भावुक , एक ही चिता पर अंतिम संस्कार।

मुंगेर के लल्लू पोखर मोहल्ले में मंगलवार को एक हृदय विधारक घटना हुई।इस मोहल्ले के रहने वाले विद्वान अधिवक्ता सह विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के प्रोफेसर रहे विश्वनाथ सिंह की 82 वर्षीय पत्नी अहिल्या देवी की मौत सोमवार की दोपहर में हो गई थी।वहीं मौत के बाद परिवार के सभी सदस्य एकत्रित होकर मंगलवार को अंतिम संस्कार की तैयारी कर शव यात्रा निकलने वाली थी कि ठीक उसी समय 87 वर्षीय विश्वनाथ सिंह ने भी अपना दम तोड़ दिया।वहीं मां की मौत के तुरंत बाद पिता की मौत से पूरा परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया।वहीं विश्वनाथ सिंह की मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग और न्यायालय के कई वरीय अधिवक्ता उनके अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज मुंगेर के प्रोफेसर भी रह चुके थे और मुंगेर न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता भी थे।उनकी शादी भागलपुर जिले के शाहपुर की रहने वाले अहिल्या देवी से 1961 में हुई थी।उनसे शिक्षा लेकर आज भी कई बड़े अधिवक्ता मुंगेर न्यायालय में काम करते हैं।वहीं उन्हें तीन पुत्री तथा तीन पुत्र हैं और सभी की शादी हो चुकी है।बड़े पुत्र शैलेश कुमार शिक्षक हैं ,दूसरे विभेश कुमार अधिवक्ता और राकेश कुमार बैंक से सेवानिवृत हो चुके हैं।वहीं मां और पिता के एक साथ मौत के बाद पूरा परिवार सदमे है। विभेष कुमार ने बताया कि कल मां की मौत हो गई थी और आज उनकी शवयात्रा निकालने से पूर्व पिताजी की भी मौत हो गई।अब मां और पिता की एक साथ शवयात्रा निकाली जा रही है और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Join us on: