प्रायवेट बस स्टैंड में लगी भीषण आग बस सहित तकरीबन 20 से ज्यादा दूकान जल कर खाक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मधुबनी शहर मुख्यालय स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में बस समेत तकरीबन 20 से ज्यादा दूकान में बीती रात भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों की संपति जलकर राख हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक बस में लगी आग बुझाने के क्रम में एक बस ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है। जिसका ईलाज सदर अस्पताल, मधुबनी में चल रहा है। दुकानदार एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगभग 1से 2 बजे के बीच लगी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगो के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया लेकिन जब तक तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों की संपति जलकर राख हो गई। आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वही कुछ लोगों इसे किसी की साजिश का परिणाम बता रहे है। बताते चले कि बस स्टैंड में लगी आग की भयावह स्थिति से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। बस स्टैंड में बुकिंग काउंटर, टायर, ट्यूब, मोबिल, चाय नाश्ते, जेनरल स्टोर्स समेत अन्य कई तरह की दुकानें थी। सभी दुकानें भीषण आग की चपेट में आ जाने के कारण जलकर राख हो गई।

Join us on: