रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
सावधान! ये खबर कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। मोतिहारी से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। क्या कोई इंसान शराब की एक बोतल के लिए इतना गिर सकता है कि पूरे गांव की जान खतरे में डाल दे? एक युवक ने न सिर्फ एक बेजुबान की हत्या की, बल्कि धोखे से ग्रामीणों को उसका मांस खिला दिया। जानिए क्या है ये पूरा घिनौना सच!”
मामला मधुबन प्रखंड के गरहिया गांव का है। यहाँ रहने वाला मंगरु सहनी, जो शराब का आदी बताया जाता है, उसके सिर पर खून सवार हुआ। पैसे नहीं थे, लेकिन शराब पीनी थी।
उसने एक कुत्ते को पकड़ा, उसकी बेरहमी से हत्या की और उसके मांस को ‘खरगोश का मीट’ बताकर पूरे
गांव में बेचने निकल पड़ा। ठंड का मौसम था, लोग झांसे में आ गए और ₹1000 किलो के भाव से मीट खरीद लिया।”
“धोखा तब खुला जब मांस खाने के कुछ ही घंटों बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त और पेट दर्द से बच्चे और बड़े तड़पने लगे। लेकिन हद तो तब हो गई जब अगले दिन आरोपी मंगरु ने खुद चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि उसने खरगोश नहीं, कुत्ते का मांस बेचा था। जब ग्रामीणों ने खेत में जाकर देखा, तो वहां कुत्ते का सिर और पैर बरामद हुए। यह सुनकर पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।”
“इस घिनौनी हरकत के बाद गांव में भारी आक्रोश है। करीब 15 परिवारों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया है। आरोपी मंगरु अब फरार है और गांव वालों को धमकियां दे रहा है।




