रिपोर्ट- अमित कुमार!
पप्पू यादव ने भाजपा नेता के बयान पर कहा कि बीजेपी के नेताओं के घर में भी बहुत बच्चे हैं और लगभग भाजपा नेताओं की शादी मुसलमान, हिंदू सब घर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जाति-पाति को तोड़ दें और दलित, पासवान, राम ऋषि देव सब में शादी करें।
राबर्ट वाडा के बयान पर पप्पू यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों प्रधानमंत्री के मटेरियल हैं और दोनों दूध और मिश्री की तरह हैं। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन से सीखने की जरूरत है रिश्ता और विश्वास क्या होता है।
बिहार के डीजीपी के बयान पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में इतनी हत्याएं हो रही हैं और आंख रहते हुए भी अंधा और कान रहते हुए भी बहड़ा हो जाए तो उसमें मेरा क्या जाता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि हालात कैसे हैं और आम आदमी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।
जितन राम मांझी के बयान पर पप्पू यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी हम लोगों के बुजुर्ग हैं और उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि लगभग सब चोर हैं। उन्होंने कहा कि एमपी एमएलए को जो फंड देते हैं उसको बड़ा करके तीन गुना कर दे या फिर उसको खत्म कर दे, इससे बेज्जती होती है।




