बेगूसराय- डीएम ने बखरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 24.12.2025 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा बखरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में बखरी स्थित निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रशासनिक-सह-शैक्षणिक भवन का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा निर्माणधीन डिग्री कॉलेज, बखरी का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में निर्माणधीन अनुमंडल अस्पताल, बखरी का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, बेगूसराय, अपर समाहर्ता, बेगूसराय, सिविल सर्जन, बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on: