मधुबनी पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के अरेर थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव का किशोरी राय के पुत्र गणेश राय के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी ढंगा गांव से ही की है। धराये युवक इससे पूर्व भी शराब मामले में जेल जा चुका है।
अरेर थाना के प्रभारी एसएचओ बेमिसाल कुमार ने बताया है कि, प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा गया है। युवक के तलाशी लेने पर कमर से देसी कट्टा व दो मोबाइल बरामद किए गए है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य थानों से भी धराये युवक के संबंध में जानकारी ली जा रही है। छापेमारी के दौरान प्रभारी एसएचओ बेमिसाल कुमार, अवर निरीक्षक निरंजन कुमार, संजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Join us on: