रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलरिया टोल से गुजरने वाली धौंस नदी के पानी में उपलाता हुआ एक महिला की शव देख कर पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लोगों ने इस बात की सूचना संबंधित बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सर कटी महिला की शव को धौंस नदी के पानी से बाहर निकल कर शव को अपने कब्जे में लेकर महिला की शव का पहचान करने को लेकर कुछ देर तक मशक्कत करती रही। लेकिन शव को लेकर कहीं से कुछ जानकारी नही मिलने के बाद पुलिस ने आवस्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।




