मधुबनी- बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

कोन कहता है अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता, अकेले समाज सेवी की जिद्द ने दिलाई जीत

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय में समाजिक सह आरटीआई कार्यकर्ता त्रिलोक नाथ झा के प्रयासों से अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए ये कहना ग़लत साबित हो रहा है की अकेले चना भाड़ नहीं फोड़ता, लेकिन अकेले प्रयास के बल पर ये कार्य कर के दिखा दिया है एक युवक ने। उनके प्रयास से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। त्रिलोक नाथ झा ने इस मशीन को अस्पताल में लाने के लिए उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, लोक शिकायत आयुक्त के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों तक प्रयास किया था।
त्रिलोक नाथ झा ने इस कार्य को पूरा होने पर कहा है कि “यह मेरे लिए खुशी का पल है। मैंने इस मशीन को अस्पताल में लाने के लिए अपने सहयोगी के साथ आमरण अनशन तक किया था। अब यह मशीन शुरू हो गई है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।”

त्रिलोक नाथ झा के इस प्रयास की सराहना लोगों के बिच किया जा रहा है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके इस कार्य को समाज सेवा का एक बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।

Join us on: