जिन ठेकेदारों का कार्य लंबित उन्हें नहीं मिलेगा अगला काम, PHED मंत्री संजय सिंह का ऐलान!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने कहा कि विभाग में काम कर रहे कई ठेकेदारों के कार्य अभी लंबित हैं। आज यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे ठेकेदारों को नया काम नहीं दिया जाएगा। जिन ठेकेदारों के पास विभाग की बकाया राशि है, उन्हें वह राशि वापस करनी होगी।

उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता महीने में चार बार कार्यस्थलों का निरीक्षण करेंगे। वहीं, प्रमुख अभियंता भी समय-समय पर विभागीय कार्यों की निगरानी करेंगे। सभी पदाधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है।

मंत्री ने सभी संवेदकों को निर्देश दिया है कि वे एक महीने के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे करें। निर्धारित समय सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

साथ ही, सभी अधिकारियों को भी एक महीने के भीतर लंबित कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संजय सिंह ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कई विभागीय ठेकेदारों पर पहले के बिजली बिल बकाया हैं। जब तक वे अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं करेंगे, तब तक उन्हें कोई नया कार्य नहीं सौंपा जाएगा।

Join us on: