रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को ED के सम्मन जारी करने का कांग्रेस लगातार विरोध करती आई है। उनका कहना है कि यह केस पहले बिना सबूत के बंद हो चुका था, लेकिन एक प्राइवेट व्यक्ति ने फिर से सवाल उठाए और पूछताछ हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ED का गलत इस्तेमाल कर रही है, और न्यायालय ने भी ED को फटकार लगाई है।
इसके अलावा, राजेश राम ने मुजफ्फरपुर में अमरजीत राम की आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा, “कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझते लोगों की मौत सरकार की विफलता है।” उन्होंने माइक्रो-फाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं का शोषण किए जाने पर चिंता जताई और सरकार से इन पर लगाम लगाने की मांग की। कांग्रेस आज आयकर गोलंबर से बीजेपी कार्यालय तक प्रदर्शन करेगी।




