बख्तियारपुर‑पटना फोरलेन पर पूर्व से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बख्तियारपुर (पटना) – 15 दिसंबर 2025 को बख्तियारपुर‑पटना फोरलेन पर पूर्व से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल युवक प्रिंस कुमार, जो नालंदा जिले से बाइक पर सवार होकर बख्तियारपुर होते हुए खुशरुपुर थाना क्षेत्र के समना गांव में अपने घर की ओर जा रहा था, को बख्तियारपुर में ही गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रिंस को प्राथमिक उपचार के लिये सी एच सी बख्तियारपुर ले जाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिये उसे पी एम सी एच पटना रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अपराधी पहले से ही हथियार लेकर फोरलेन के पास घात लगाए हुए थे और गोली चलाने के बाद सभी भागने में सफल रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी‑2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और जल्द ही अपराधियों को हिरासत में ले लिया जाएगा। अभी तक घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारम्भिक जांच में पूर्व विवाद की संभावना सामने आ रही है।

Join us on: