रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर में असामाजिक तत्वों ने डेढ़ बीघा खेत में लगे तंबाकू की फसल को काट किया नष्ट ।जमीन विवाद को लेकर फसल नष्ट करने की आशंका ।किसान को लगभग आठ से दस लाख रुपए का नुकसान।
एंकर :समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसीकंदर पंचायत अंतर्गत वार्ड 2 में असामाजिक तत्वों ने रामनाथ साह व विश्वनाथ साह के डेढ़ बीघा खेत में लगा हरा-भरा तंबाकू के फसल को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। करीब दस लाख रुपए से अधिक की क्षति होने की बात बताई जा रही है। पीड़ित किसान की ओर से ताजपुर थाना को मोबाइल पर घटना की सूचना दी गई है। प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़ित किसान में रामनाथ साह, विश्वनाथ साह, रंजीत साह व संजय साह शामिल हैं। पीड़ित परिवार की महिला सदस्य हेमलता देवी व युवक के अनुसार कुछ लोगों ने एक दिन पूर्व घर पर आकर दरवाजा पीटते हुए गाली-गलौज किया था। घर खोलने के बाद वह सभी लोग भाग चुके थे। पीड़ित महिला व युवक के अनुसार स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों से जमीन का विवाद वर्षों से चल रहा है। पिछले महीने में जमीन विवाद को लेकर आपस में मारपीट हुई थी। उन्हीं लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार की धमकियां भी दी गई थीं। पीड़ित महिला के अनुसार उन्हीं लोगों ने तंबाकू की फसल काटकर 10 लाख से अधिक का क्षति पहुंचाया है। तंबाकू काटने की जानकारी सुबह में खेत में जाने पर मिली। घटना की जानकारी ताजपुर पुलिस को दी गई है।
बाइट: सुरेन्द्र साह,पीड़ित किसान
बाइट: पीड़ित किसान की पत्नी




