पंकज कुमार जहानाबाद।
भाकपा माले जिला कार्यालय जहानाबाद में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन का एकदिवसीय बैठक संपन्न हुआ, बैठक में सावित्री गुप्ता राज्य उपाध्यक्ष भी शामिल हुई जिला कमेटी सदस्यों में रेणु देवी जिला सचिव,के साथ साथ रिंकी देवी, अल्पना देवी, महेंद्री देवी, शियामणि देवी, प्यारी देवी, धनवंती देवी, मिंता देवी, मीना देवी ,सियामणि देवी ,चंद्रमणि देवी, सरिता देवी, सरोज देवी, सोनफी देवी तथा सिया देवी उपस्थित थीं।
बैठक में संपूर्ण जिला में व्यापक तौर पर महिलाओं को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की सदस्यता भरती करने पर विचार की साथ ही साथ काको प्रखंड में प्रखंड सम्मेलन करने के साथ-साथ अन्य प्रखंडों में प्रखंड सम्मेलन एवं जिला सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया साथ ही साथ 2027 में नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया ।




