रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
नगर थाना क्षेत्र के गंगासागर चौक के नजदीक देर साम चाकूबाजी करने वाले युवक गिरफ्तार
मधुबनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासागर चौक के नजदीक दो युवकों के बिच आपसी झड़प में एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। चाकू लगने से घायल युवक को लोगों ने उठकर इलाज के लिए अस्पताल ले गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही घटना को गंभीरता से लेते हुए एस पी योगेंद्र कुमार के आदेश पर एस डी पी ओ सदर नगर थाना के साथ मिलर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल किया है। पकड़े गए युवक का पहचान अजय चौधरी, घर चकदह, थाना राजनगर के रूप में किया गया है। जो दिहाड़ी मजदूर का काम किया करता है। वही एस पी योगेंद्र कुमार ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों आपस में दोस्त था। किसी चीज को लेकर दोनों में विवाद था, जिस कारण से चाकूबाजी की घटना हुई। विवाद के कारण का पता लगाया जा रहा है। रात को ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए युवक का अपराधिक इतिहास को लेकर पता किया जा रहा है। हत्या के प्रयास करने के उद्देश्य से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के पास इसके विरुद्ध प्रयाप्त साक्ष्य उपलब्ध है। नगर थाना पुलिस को आदेश दिया गया है की आरोपी के विरुद्ध जल्द से जल्द सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए स्प्रेडी ट्रायल चलकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाया जा सके। आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




