रिपोर्ट- बिकास कुमार!
सहरसा
भारतीय जनता पार्टी के बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के साथ ही दरभंगा विधायक संजय सरावगी को भाजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला भाजपा ने वधाई दी है।इस अवसर पर सोमवार को शंकर चौक पर कार्यकर्त्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर जश्न मनाया।साथ साथ पटखा फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष व्यक्त किया गया।जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि भाजपा ने पहली बार कोई बिहारी नेता को भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व करने का मौका मिला है। जो भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है। जहां इमानदारी कर्तव्य निष्ठा से काम करने वालों को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। नितिन नवीन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश का संगठन जिम्मेदारी मिली हुई है।भाजपा के निवर्तमान विधायक डॉ आलोक रंजन ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन मजबूती के साथ आगें बढेगी।इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृहमंत्री अमित शाह को साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।उन्होनें कहा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा गमछा लहराकर जो वादा किया था उसे नितिन नवीन जैसे युवा बिहारी के हाथ में संगठन की बागडोर प्रदान कर पुरा किया।साथ ही मिथिला मैथिली के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए भी उन्होने भरपूर समर्थन दिया है।जिसके कारण सबसे कम उम्र में महिला विधायक बनने का सौभाग्य मैथिली ठाकुर को प्राप्त हुआ।हर्ष व्यक्त कर जश्न मनाने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला मंत्री मुकेश मानस कुमार, गौरव सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिदधु, अभिनंदन कुशवाहा, जिला मिडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय कुमार साह, समाज सेवी रंजीत दास, महिला मोर्चा सुगामनी देवी, सजनी देवी,सीता देवी, संजीव कुमर,नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, नगर महामंत्री हेम ना गुप्ता, सोनू, दिनेश तांती, संतोष गुप्ता, रविन्द्र कुमार झा, फूल बाबू ,मिथिलेश भगत, अनिल यादव,शालग्राम मिश्र, रंजीत पौदार, पपू भगत सहित अन्य उपस्थित थे।




