:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
-एफसीआई के रिटायर कर्मी के बंद घर से लाखों की चोरी, सोने चांदी के गहने, बर्तन, नगद ले भागे चोर
– बाढ़ थाना अंतर्गत अगवानपुर पंचायत के ललितपुर गांव में एफसीआई के रिटायर कर्मी के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार मुगलसराय में रहता है, कभी-कभार वह घर आते है। सोमवार सुबह पांच बजे रिटायर कर्मी का परिवार ललितपुर अपने गांव पहुंचा। जहां घर बाहर से बंद था लेकिन अंदर कमरे का दरवाजा खुला था। दरवाजे का कुंडी तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के गहने, बर्तन, नए कपड़े और नगद की चोरी कर ली। परिवार का कहना है कि वह लगभग बीस दिनों पहले यहां आए थे जिसके बाद घर में ताला बंद कर चले गए।
निरंजन ने बताया कि पूरा परिवार 5:00 बजे सुबह घर पहुंचा यहां से उनकी बनारस जाने की तैयारी थी घर के दरवाजे का कुंड टूटा है और घर में चोरी हुई है 20 दिन पहले उनका भाई घर आया था इसी 20 दिनों के अंतराल में चोरी हुई है। घर से लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है मौके पर चोर का एक मोफलर पड़ा है।
सुन्दरी देवी ने बताया कि कांसा, पितल का वर्तन,पांच चांदी का वर्तन, सोने चांदी के गहने, कपड़े और 15-20 हजार रुपए नगद की चोरी हुई है। सुबह घर पहुंचने पर देखा कि चोरी हुई है।
वहीं परिजनों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी।
बाइट – परिजन




