:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
-बेगूसराय से बड़ी राजनीतिक खबर है, जहां बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली को लेकर सियासत गरमा गई है। इस दौरान कांग्रेस की इस रैली के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को आज भी यह समझ नहीं आया है कि देश की जनता क्या चाहती है। जनता के फैसले का बार-बार अपमान करना, अनर्गल बयानबाजी करना और गंदी राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।गिरिराज सिंह ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए मां समान संस्थाओं और देश की आस्थाओं का अपमान किया है। लेकिन जनता सब देख रही है और ऐसे हथकंडों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देती रही है और आगे भी देगी।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह हमेशा अनर्गल बातें करते हैं, जिसका भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
अभी भी कांग्रेस और विपक्ष को समझ नहीं आ रहा कि देश की जनता क्या चाहती है। जनता के फैसले का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, उनकी बातों से बीजेपी पर कोई फर्क नहीं पड़ता।कुल मिलाकर कांग्रेस की रैली के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और गरमाने के आसार हैं।
बाइट – गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री




