चंपारण से स्वदेशी का शंखनाद: हर घर तक पहुँचेगा ‘मैन्युफैक्चर्ड इन इंडिया’ का संदेश!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है जहां आज से चंपारण में स्वदेशी जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हर भारतीय नागरिक को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत आम लोगों से अपील की जा रही है कि वे उन्हीं उत्पादों का इस्तेमाल करें जिनका निर्माण भारत में होता है और जो देश में रोजगार सृजन में योगदान देते हैं।

स्वदेशी का अर्थ स्पष्ट करते हुए बताया गया कि ‘मैन्युफैक्चर्ड इन इंडिया’ लिखे उत्पाद ही स्वदेशी की भावना को सशक्त करते हैं। उदाहरण देते हुए कहा गया कि भारत में निर्मित मोबाइल और अन्य वस्तुएं न केवल गुणवत्ता में बेहतर हैं, बल्कि देश के युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराती हैं।

बेतिया के भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि स्वदेशी अपनाना देश की आर्थिक मजबूती का आधार है। इसी सोच को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा द्वारा ‘हर घर स्वदेशी अभियान’ चलाया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सके।
वही बिहार सरकार के आपदा मंत्री नारायण शाह ने बताया स्वदेशी अपनाने के लिए यह संकल्प कार्यक्रम किया गया है उन्होंने जनता से अपील की है कि स्वदेशी अपनाएं विदेशी का विरोध करें साथ ही साथ आने वाले 1st जनवरी पर उन्होंने बताया कि हम लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं फर्स्ट जनवरी नहीं मानते हैं चैत्र नवरात्र ही हमारी शुरुआत होती है अगर कोई मानता है तो इसका विरोध नहीं करते

Byte _पश्चिम चंपारण सांसद डॉ संजय जयसवाल Byte बिहार सरकार के आपदा मंत्री नारायण शाह

Join us on: