आचार संहिता उल्लंघन मामले में
जिला पार्षद प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज।

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

लौरिया थाने में आचार संहिता उल्लंघन मामले में जिला परिषद के प्रत्याशी पति एवं डाटा आपरेटर पर केस दर्ज।
मामले में डाटा आपरेटर को पुछ ताछ हेतु थाने लाया गया।
जानकारी के अनुसार मठिया पंचायत के बिरती गांव में ई श्रम कार्ड बनाने की सुचना पर र्निवाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित व लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार के संयुक्त छापेमारी में बिरती गांव से इ श्रम कार्ड बनाते हुए डाटा आपरेटर मंकेशवर शर्मा को पुछताछ हेतु थाने लाया गया।
इसमें सोलह जिला परिषद र्निवाचन क्षेत्र संख्या 16से प्रत्याशी आमना खातुन के पति निसार अहमद की श्रम कार्ड बनवाने की बात सामने आई।
इस मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट महेश यादव ने लौरिया थाने में प्रत्याशी पति निसार अहमद व डाटा आपरेटर पर आचार संहिता उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है अग्रतर कारवाई की जा रही है।
बीडीओ आदित्य दीक्षित ने बताया की आचार संहिता मामले में भीड़ इकट्ठा करना तथा वोटरों को प्रभावित करने के उद्देश्य से ई श्रम कार्ड बनाने का मामला है जिसमें कारवाई हुई है ।

Join us on:

Leave a Comment