:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ नगर परिषद ने आज बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद का पीला पंजा चला। नगर परिषद के अधिकारियों ने कई दुकानदारों का चालान भी काटा। बाजार में पीला पंजा चलता देख दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का विरोध भी किया, पर नगर परिषद के समझाने पर सभी अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हो गए। नगर परिषद के मेन गेट से लेकर बाजार चौक तक सभी अस्थाई अतिक्रमण हटा दिए गए। सभी दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर केस दर्ज करने के साथ भारी फाइन लगाने की चेतावनी भी दी गई। कई लोगों ने पीला पंजा चलता देख खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की कमी होने के कारण नगर परिषद को कई जगह लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी ने बताया कि जल्द ही नगर परिषद बाढ़ में सभी स्थलों की नापी के बाद लोगों को नोटिस भेजकर स्थाई अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार चलेगा।
बाइट स्थानीय लोग!
बाइट -कुमारी हिमानी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बाढ़
बाइट – स्थानीय




