बाढ़- प्रेम प्रसंग में नौवी के छात्र की गला रेतकर निर्मम हत्या, डायल 112 पर लापरवाही का आरोप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत करमौर गांव के पास एक किशोर की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है किशोर का शव गांव से एक किलोमीटर दूर गड्ढे से बरामद हुआ है। किशोर के गले पर धारदार हथियार से जख्म के निशान है। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रहे है। किशोर की पहचान सुजीत कुमार (14) के तौर पर हुई है। परिजनो ने बताया कि गुरुवार को देर शाम से वह लापता था जिसके बाद परिजनों को आधा किलोमीटर दूर स्थित एक लड़की पर संदेह हुआ। वह लड़की से बातचीत करता था। जिसके बाद उन्होने डायल 112 को फोन किया और उसके घर पहुंचे जहां कमरे के अंदर रखे बक्से को खोलकर देखने को कहा लेकिन लड़की के परिजन और डायल 112 सहमत नही हुए। जिसके बाद लगभग बीस घंटे बाद गड्ढे से किशोर का शव बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है जिसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई।
बाइट- परिजन
आनंद कुमार सिंह, एसडीपीओ-1

Join us on: