विधायक आसिफ अहमद द्वारा मैथिली में शपथ ग्रहण करने पर मैथिली समाज ने किया सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक आसिफ अहमद द्वारा विधानसभा में मिथिला के जन जन के मातृभाषा मैथिली में शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मैथिल समाज रहिका द्वारा विद्यापति टावर चौक परिसर में प्रसिद्द लोक गायक मिथिलारत्न कुंजबिहारी मिश्र के अध्यक्षता में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया। संस्था के महासचिव प्रोफेसर शीतलांबर झा ने विधायक आसिफ अहमद को मिथिला के परम्परा अनुसार पाग एवं दुपट्टा से सम्मानित किया एवं विधायक अहमद ने सबसे पहले रहिका चौक स्थिति बाबा विद्यापति प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धासुमन निवेदित किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आसिफ अहमद ने कहा कि आज मैं गौरवान्वित हूं कि मेरा जन्म मिथिला में हुआ है। जिसकी सभ्यता और संस्कृति विश्व प्रसिद्द है। मैं मिथिला एवं बिस्फी वासियों के जनभावना का सम्मान करते हुए अपनी मातृभाषा मैथिली में शपथ ग्रहण किया हूं। यह मेरे लिए परम सौभाग्य का पल था। मैथिल समाज रहिका ने मुझे इस नेक काम करने के लिए प्रेरित किया जिसके लिए मैं संस्था को धन्यवाद एवं आभार व्यक्ति करता हूं। मेरा शिक्षा दीक्षा विदेशों में हुआ है। बहुत लंबी समय अपने मिट्टी एवं वतन से दूर रहा था लेकिन मैने प्रयास किया और मैं मैथिली में शपथ ग्रहण कर सका। यह धरती माता सीता जी , बाबा विद्यापति जी , राजा सलहेश जी एवं महानायक वीर लोरीक की है मै अपने इस धरती को नमन करता हूं। बिहार के मात्र एक ही भाषा मैथिली को संवैधानिक मान्यता है। मैं वादा करता हूं कि जो काम अभी तक मिथिला और मैथिली का नहीं हो सका है उसके लिए मैं सदन में मुखर आवाज बनूंगा और पुरजोर प्रयास सरकार के स्तर पर करूंगा कि मेरी भाषा को जो अधिकार है वह हमें मिले। देश में भाषा के आधार पर जब कई राज्यों का निर्माण कालांतर में हुआ है तो फिर मिथिला इससे वंचित क्यों है। इसके लिए मै सदन से लेकर मिथिलावासियों के साथ कदम से कदम मिलकर काम करूंगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैथिल समाज रहिका के महासचिव प्रोफेसर शीतलांबर झा ने मिथिला और मैथिली की समस्याओं से अवगत करते हुए कहा कि मैथिली भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलने के बाद भी प्राइमरी शिक्षा में मैथिली की पढ़ाई नहीं होना, मैथिली शिक्षकों की बहाली , पहले की तरह बीपीएससी में मैथिली भाषा को स्थान , राजकीय विद्यापति पर्व समारोह बाबा विद्यापति डीह बिस्फी में आयोजित आज भी नहीं हो रहा है।
इस अवसर पर प्रोफेसर झा ने मिथिलाराज्य की मांग पुरजोर से उठाने का आग्रह विधायक से किया उन्होंने कहा मिथिला क्षेत्र के साथ पिछले कुछ वर्षों से विश्वासघात हो रहा है। सभी उद्योग बंद पड़ा हुआ है ,पलायन , बेरोजगारी , आर्थिक असमानता , बाढ़ सुखार एवं समुचित सिंचाई की व्यवस्था नहीं है।
अभिनंदन समारोह के अवसर पर सुप्रसिद्द गायिका ज्योति प्रिया, पंडित कुंजबिहारी मिश्र , प्रसिद्द गायक राजनीति रंजन एवं अभिषेक काश्यप ने स्वागत गीत एवं मिथिलाराज्य आधारित अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में भवेश कुमार झा , विष्णुदेव यादव, चंद्र किशोर मंडल , शंकरदत्त मिश्र , राकेश झा , उदय कांत झा , गौरव कुमार झा , हीरा झा , प्रमोदा नंद झा , राजेंद्र यादव , चुन्नू मुखिया ,राजू पासवान , उमर अंसारी , हरिनाथ यादव ,शौकत अंसारी , ललन मंडल , शशिधर झा , छात्रधर झा, रुदल यादव , सुधीर मंडल , कामेश्वर कामत , कृष्ण कुमार साह, रंजन कुमार झा , शिव कुमार झा , राजू झा , पवन यादव , छोटू झा मुकेश कुमार झा, सुनील साहू ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया। वही इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join us on: